Description
सहज जीवन सूत्र- ‘तू केवल निमित्त बन’
ब्लर्ब
सुखी जीवन का नियम
आपके जीवन में आनेवाले लोग, परिस्थितियाँ, सफलता-असफलता, सुख-दुःख या चुनौतियाँ केवल संयोग हैं या कुछ
और?
हम अकसर जीवन में होनेवाली घटनाओं के कारण खोजते हैं। किसी को अपनी खुशी या दु:ख का कारण मान लेते हैं।
सफलता को अपनी क्षमता और असफलता को अपनी कमी समझ लेते हैं। लेकिन क्या जीवन को देखने का कोई और
तरीका भी हो सकता है?
इस पुस्तक में पढ़ें:
* कैसे जीवन में जिस बात की कमी है, उसेे पाएँ और जो मिला है, उसके विस्तार का माध्यम बनें?
* कैसे घटनाओं को अपने जीवन की कहानी बनाने की बजाय, उनसे सीख ली जा सकती है?
* कैसे दूसरों को अपने सुख-दु:ख का स्रोत मानने की बजाय उन्हें अपने विकास का निमित्त बनाया जा सकता है?
* कैसे मन को अपना मालिक बनाने की बजाय उसका मालिक बना जा सकता है?
जीवन में जो कुछ आता है, उसे रोकना हमेशा हमारे हाथ में नहीं होता लेकिन ‘उससे क्या लेना है और उसे किसका
निमित्त बनाना है, यह हमारे हाथ में है। इसलिए इस नई समझ को जीवन में लाएँ और सुखी जीवन पाएँ।





Reviews
There are no reviews yet.