विचार नियम – The Power of Happy Thoughts
इंसान का मन विचार निर्माण करने की फैक्टरी है जिससे बिना रुके विचार प्रकट हो रहे रहे हैं। अनचाहे, जमा हो चुके विचारों की वजह से तनाव और दुःख का निर्माण होता है। क्या इन विचारों को नियंत्रित किया जा सकता है… कोई दिशा दी जा सकती है… या इन्हें रोका जा सकता है… क्या इन विचारों का निर्माण लाभ देनेवाले, सकारात्मक रूप से हो सकता है। इस पुस्तक में सरश्रीजी विचारों के नियमों को समझाते हैं। विचारों को कैसे नियंत्रित किया जाए तथा दिशाहीन विचारों को कैसे उपयुक्त दिशा देकर उनसे कार्य करवाया जाए।
* विचार नियम क्या है?
* क्या यह संभाव है विचार नियम के इस्तेमाल से इंसान के द्वारा कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है?
* क्या यह संभव है कि दो परस्पर विरोधी विचारों के परिणाम वास्तविक जीवन में देखने को मिलते हैं?
* हमारे जीवन को विचार नियम कब, क्यों और कैसे प्रभावित करते हैं?
* मन को पुराने नकारात्मक विचारों से मुक्ति कैसे मिले?
* यह कैसे पता चले कि कोई घटना दिव्य योजना के अनुसार हो रही है या नहीं?
* हमारे अवचेतन मन की प्रोगामिंग कब और कैसे होती है तथा क्या उस प्रोग्रामिंग को बदला जा सकता है?
* विचारों के ध्यान के लिए कौनसी मूल बातें हैं?
—————————————————————————————————————————
रहस्य नियम – प्रेम, आनंद, ध्यान, समृद्धि और परमेश्वर प्राप्ति का मार्ग
आपकी उत्तम मार्गदर्शिका
क्या आप ऐसी पुस्तक की तलाश में हैं जो जीवन के हर क्षेत्र जैसे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में आपका पथ प्रदर्शन करे?
यदि हाँ तो बधाई हो – आपकी तलाश रहस्य नियम पर आकर समाप्त होती है|
इस पुस्तक में आप जानेंगे –
* सृष्टि का महा नियम, जो कभी नहीं बदलता
* समस्याओं को सुलझाने के उत्तम तरीके
* प्रेम और समृद्धि प्राप्त करने का सही तरीका
* भूत और भविष्य से मुक्ति का सही मार्ग
* ध्यान की डिक्शनरी
* आपके असली अस्तित्व की झलक
उपरोक्त हर मुद्दा पॉंच रहस्यों के साथ आपके सामने आता जाएगा| इस पुस्तक में दिया गया जीवन का हर रहस्य जैसे-जैसे खुलता जाएगा, वैसे-वैसे आपका जीवन बेहतरीन बनता जाएगा|
Reviews
There are no reviews yet.