मृत्यु उपरांत जीवन
यह पुस्तक आपको न सिर्फ मृत्यु का दर्शन करवाती है बल्कि मृत्यु और मृत्यु उपरांत जीवन इस विषय पर समझ भी प्रदान करती है। मृत्यु एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में हर इंसान के मन में कई तरह के सवाल होते हैं और वे सवाल न सुलझने की वजह से वह हमेशा डर-डरकर जीवन जीता है। उसे इस विषय के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं होता और वह कभी इस बारे में खोज करने की कोशिश भी नहीं करता। बचपन से जो मान्यताएँ उसके मन में डाल दी गई हैं, वह उन्हीं मान्यताओं के आधार पर कई बातें मानकर और डर-डरकर जीवन जीता है। प्रस्तुत पुस्तक से मृत्यु की सही समझ पाकर महाजीवन की यात्रा का शुभारंभ करें।
—————————-
A MSY – द पॉवर बियॉण्ड योअर सबकॉन्शियस माईंड
हर लाइलाज समस्या का इलाज आपके अंदर है
अदृश्य शक्ति के चमत्कार और सात लाभ
आज हर इंसान अपने हाथ में वह मोबाईल लिए घूम रहा है, जो अपने अंदर पूरी दुनिया समेटे हुए है। परंतु उसके साथ एक कंडीशन है कि आपका मोबाईल इंटरनेट से जुड़ा हो। आप जानते हैं कि इंटरनेट कुछ अदृश्य वेव्ज़ के ज़रिए एक टॉवर से जुड़ा होता है।
उसी तरह हर इंसान भी एक अदृश्य शक्ति से जुड़ा है। फर्क इतना है कि हम इससे अनजान हैं। यह शक्ति आपके अंर्तमन की शक्ति के भी परे है। यह शक्ति है आपके ए एम.एस.वाय की। जी हाँ, आपने यह शब्द शायद पहली बार पढ़ा होगा लेकिन यह आपके शरीर का ही अदृश्य भाग है। अगर एक बार आप इस अदृश्य शक्ति से जुड़ जाएँ तो आप उसका भरपूर उपयोग कर, जीवन को बेहतर बना सकते हैं। जैसे-
आप अपने जीवन को विकास के उच्चतम स्तर पर ले जा सकते हैं।
अपने रिश्तों में प्रेम की गहराई पा सकते हैं।
अदृश्य ए एम.एस.वाय शक्ति का सहारा लेकर आप अपने जीवन की सभी अनसुलझी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
सभी निर्जीव वस्तुएँ जैसे मोबाईल फोन, लैपटाप, गाड़ी, घर इत्यादि भी आपकेलिए बेहतर कार्य कर सकते हैं।
लोगों और प्रकृति के सभी प्राणियों के साथ आपके रिश्ते मधुर बन सकते हैं।
स्वास्थ्य की समझ पाकर स्वयं को एवं दूसरों को भी स्वस्थ रख सकते हैं।
जीवन के सभी क्षेत्रों में बैलेन्सिंग करना सीख सकते हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में मानव शरीर के सभी रहस्यों पर से एक-एक करके पर्दा उठाया जा रहा है, जिन्हें समझकर आप सरप्राइज़ गिफ्ट खोलें और आश्चर्य करते हुए जीवन का भरपूर आनंद लें।
——————-
स्मृतियों के उपचार से जीवन का उपचार
इंसान पृथ्वी पर आया है अपने सबक सीखकर, कुदरत की विकास-तेजविकास की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए। मगर चारों दिशाओं से आनेवाली नकारात्मक तरंगें उसे बोझिल बनाती हैं। उसकी स्मृतियों में दबी ज़ख्मी यादें भी उसे बेचैन करती हैं, जिस कारण वह अपना जीवन सार्थक नहीं कर पाता।
क्या हम इन बाहरी कारणों से आनेवाली नकारात्मकता को रोक सकते हैं? नहीं न! फिर ऐसा हम क्या करें कि बोझ, बोझ न लगे… दिक्कतों के बावजूद हलके-फुलके रहकर हम आनंद की उड़ान भर सकें… दूसरों में भी यह शुभ इच्छा जगाकर, जीवन को सार्थक कर सकें! इसका हल है- कटु स्मृतियों के उपचार से जीवन का उपचार…। लेकिन कैसे? यह पुस्तक इसका जवाब है!
इसमें आप कुदरत की प्रेममयी कार्य प्रणाली समझेंगे। साथ ही आपके सामने कुदरत की कार्य योजना के गहरे रहस्य प्रकट होंगे। इन्हें जानकर आप जीवन में जो करने आए हैं, वह करना शुरू करेंगे। पुस्तक के प्रमुख बिंदु कुछ इस प्रकार हैं-
शरीर, मन पर बोझ बढ़ने के चार प्रमुख कारण
कार्मिक बंधन मिटाने के प्रभावशाली तरीके
जीवन के कटु अनुभवों का आपके ऊपर होनेवाला असर और उसे मिटाने का महत्त्व
ज़ख्मी स्मृतियों को चंगा करने का उपाय- सार्थक सबक
सार्थक सबक सीखने के लिए कुदरत द्वारा की गई विशेष व्यवस्था- लोग, घटनाएँ, परिस्थितियाँ तो चलिए, पुस्तक खोलकर ज़ख्मी स्मृतियों के उपचार से जीवन का उपचार नियम जानकर, अपने सार्थक सबक सीखते हैं।
Reviews
There are no reviews yet.